बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना चोला क्षेत्र के गांव गांगरौल निवासी सेवानिवृत्त फौजी के मकान को चोरों ने निशाना बनाते हुए मजदूरों के तीन फोन चोरी कर ले गए। सुबह जब मजदूर उठे तो फोन गायब देख उनके होश उड़ गए। उन्होंने मामले से पुलिस को अवगत कराया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। पीड़ित ने थाने में तहरीर देते हुए कार्यवाही की मांग की है।
आपको बता दें कि गांव गांगरौल के रहने वाले सेवानिवृत्त फौजी जितेंद्र सिंह ने बताया कि उनके मकान के मुख्य मार्ग की ओर बने शटर वाले कमरे में करीब पांच से छह मजदूर ठहरे हुए थे। रविवार की देर रात अज्ञात चोर कमरे का शटर उठाकर अंदर दाखिल हुए और तीन मजदूरों के फोन चोरी कर ले गए। जब सुबह मजदूरों की आंख खुली तो उनके मोबाइल फोन गया मिले उन्होंने मोबाइलों को काफी ढूंढा, लेकिन जब फोन का कुछ पता नहीं लगा तो उन्होंने पुलिस को मामले की सूचना दी। सीओ सिकंदराबाद प्रखर पांडेये का कहना है कि अज्ञात चोरों की तलाश की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
सेवानिवृत्त फौजी के मकान से हुए फोन चोरी
RELATED ARTICLES


