Tuesday, September 29, 2026
HomeFeaturedNARSENA NEWS || नरसेना खबरजंगल में घास काट रही किशोरी से व्यक्ति ने किया दुष्कर्म, गर्भवती...

जंगल में घास काट रही किशोरी से व्यक्ति ने किया दुष्कर्म, गर्भवती होने पर हुआ पर्दाफाश


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना नरसेना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी से दो माह पहले एक व्यक्ति ने जंगल में दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। किशोरी ने गर्भवती होने व आरोपी द्वारा धमकाने की सूचना परिजनों को दी। पीड़िता के पिता ने थाने में तहरीर देते हुए आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
आपको बता दें कि किशोरी ने परिजनों को बताया कि वह दो माह पूर्व जंगल में घास काट रही थी तभी एक व्यक्ति ने उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी द्वारा किसी को बताने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। 25 सितंबर को जब किशोरी खेत पर जा रही थी। तब आरोपी और उसके एक दोस्त ने किशोरी को फिर से रोक लिया और धमकाया। इसके बाद किशोरी ने परिजनों को गर्भवती होने और आरोपी द्वारा धमकाने की जानकारी दी। थाना प्रभारी नितिन कुमार जावला का कहना है कि किशोरी के पिता की तहरीर के आधार पर मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी दक्ष को हिरासत में ले लिया है। पुलिस जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments