Tuesday, September 29, 2026
HomeFeaturedNARAURA NEWS || नरौरा खबरईंट भट्ठे से ईंट चोरी का आरोप, ट्रैक्टर चालक व पूर्व चौकीदार...

ईंट भट्ठे से ईंट चोरी का आरोप, ट्रैक्टर चालक व पूर्व चौकीदार को पुलिस ने पकड़ा


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना नरौरा क्षेत्र के गांव रामबिरौली निवासी मलखान सिंह ने कोतवाली देहात में ईंट चोरी के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि मिर्जापुर मार्ग स्थित उनके ईंट भट्ठे से ट्रैक्टर चालक सागर और पूर्व चौकीदार अन्नू ने मिलकर ईंट चोरी की।
जानकारी के अनुसार, ईंट भट्ठे से ईंट चोरी किए जाने की जानकारी मिलने के बाद दोनों आरोपियों को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि भट्ठे से कितनी ईंटें चोरी हुईं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments