Tuesday, September 29, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरकुख्यात गौकश अमी खां व कासिम उर्फ कासम के विरुद्ध एनएसए की...

कुख्यात गौकश अमी खां व कासिम उर्फ कासम के विरुद्ध एनएसए की हुई कार्यवाही


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना चोला पुलिस ने कुख्यात गौकश अमी खां व कासिम उर्फ कासम के विरुद्ध एनएसए की कार्यवाही की गयी हैं। पुलिस ने दोनों पर कार्यवाही करते हुए जिला कारागार बुलंदशहर में एनएसए का नोटिस तामील कराया गया हैं। आरोपियों की पहचान अमी खां पुत्र नबल खां निवासी गांव कौराली थाना चोला जनपद बुलंदशहर व कासिम उर्फ कासम पुत्र फतेह मौ. उर्फ नूरु उर्फ फत्ते निवासी गांव कौराली थाना चोला जनपद बुलंदशहर के रुप में हुई हैं।
आपको बता दें कि दोनों आरोपी शातिर किस्म के गौ तस्करी हैं। 15 अगस्त 2026 की रात में अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर ग्राम सुतारी के जंगल गौकशी की घटना कारित की गयी थी जिसके संबंध में थाना चोला पर मुअसं-217/26 धारा 3/5ए/8 गौवध निवारण अधि० पंजीकृत है। इस अभियोग में अभियुक्त अमी खां व कासिम उर्फ कासम जिला कारागार बुलन्दशहर में निरूद्ध है। दोनों अभियुक्तों द्वारा जेल से बाहर आने के लिए मा० न्यायालय में जमानत प्रार्थना पत्र प्रेषित किया गया था। क्योंकि दोनों अभियुक्त गौकश है जिनके द्वारा जमानत पर बाहर आकर क्षेत्र मे गौकशी जैसे जघन्य अपराध कारित कर लोकव्यवस्था भंग की जा सकती थी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments