बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के गुलावठी क्षेत्र के बरमदपुर गांव में बुधवार रात मुख्य मार्ग पर करीब 10 फीट लंबा अजगर दिखाई देने से राहगीरों और ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। अजगर को देखने के लिए मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। गांव निवासी कुलदीप विधूड़ी ने मामले की सूचना डायल 112 पर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने वन विभाग की टीम को जानकारी दी। इसके बाद पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और लोगों को अजगर से दूर किया। बताया गया कि अजगर मुख्य मार्ग से निकलकर सड़क किनारे रखे बिटोरे में जा घुसा था। वन विभाग की टीम ने सावधानी बरतते हुए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और कुछ ही देर में करीब 10 फीट लंबे अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया। वन विभाग के डिप्टी रेंजर विनोद कुमार ने बताया कि अजगर को सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू किया गया। पकड़े जाने के बाद उसे आबादी से दूर जंगल क्षेत्र में छोड़ दिया गया। अजगर के सुरक्षित रेस्क्यू होने के बाद ग्रामीणों और राहगीरों ने राहत की सांस ली।
गुलावठी: बरमदपुर गांव में दिखा 10 फीट लंबा अजगर, मौके पर मची अफरा-तफरी
RELATED ARTICLES


