Friday, October 2, 2026
HomeFeaturedSHIKARPUR NEWS || शिकारपुर खबररामपुर गांव की सड़कों पर जमा गंदा पानी होने से ग्रामीण परेशान

रामपुर गांव की सड़कों पर जमा गंदा पानी होने से ग्रामीण परेशान


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के शिकारपुर क्षेत्र के गांव रामपुर के रहने वाले लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। सड़कों पर पानी भर होने से लोगों को आवाजाही में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं नालियों में कूड़ा अटा हुआ है। ऐसे में ग्रामीणों पर बीमारियों का खतरा भी मंडरा रहा है। ग्रामीणों ने अधिकारियों को कई बार मामले से अवगत कराया, लेकिन अधिकारियों द्वारा अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की गई है।
आपको बता दें कि गांव रामपुर की सड़कों पर पानी भरा हुआ है और नालियों में कूड़े का अंबार है। स्कूली बच्चों और बुजुर्गों को आने-जाने में काफी कठिनाइयां झेलनी पड़ती है। वहीं बाइक सवार लोग गिरकर चोटिल हो जाते हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि उन्होंने पहासू ब्लॉक और तहसील अधिकारियों से मामले की कई बार शिकायत की, लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की गई है। अब हालात इस कदर हो गए हैं कि गलियों में जमा गंदा पानी लोगों के घरों में घुस रहा है जिससे ग्रामीण काफी परेशान हैं। ग्रामीणों ने अधिकारियों से अपील की है कि जल्द से जल्द मामले का समाधान किया जाए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments