बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना बुलंदशहर नगर कोतवाली पुलिस ने गुरुवार को अवैध गांजे के साथ एक आरोपी को गांव मऊखेड़ा के पास आम के बाग से गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से पुलिस को 1 किलो 20 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ है। पकड़े गए आरोपी की पहचान बिलाल उर्फ बादशाह पुत्र मंसूर अंसारी निवासी नुमाइश झुग्गी झोपड़ी थाना कोतवाली नगर जनपद बुलंदशहर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
अवैध गांजे के साथ एक गिरफ्तार
0
3
RELATED ARTICLES


