बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना बुलंदशहर नगर कोतवाली पुलिस ने गुरुवार को कृष्ण कुमार की हत्या में संलिप्त आरोपी ललित को जनपद गौतमबुद्धनगर से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी की पहचान ललित पुत्र इंद्रजीत निवासी गांव अच्छेजा घाट थाना खुर्जा देहात जनपद बुलंदशहर के रूप में हुई है।
आपको बता दें कि 25 अगस्त 2026 को अंगूरी देवी पत्नी स्वर्गीय महेश चंद्र लोधी निवासी गांव बहलीमपुर ने थाने में तहरीर देते हुए पुलिस को बताया था कि उसके पुत्र कृष्ण कुमार के साथ उसकी पुत्र वधू ने किसी बात को लेकर मारपीट की एवं गमछा से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने मामले में प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जिसके बाद पुलिस ने मृतक की पत्नी प्रीति को गिरफ्तार किया। आरोपी प्रीति के कब्जे से पुलिस को आलाकत्ल गमछा बरामद हुआ था। वही घटना में संलिप्त ललित का नाम भी सामने आया था। पुलिस ने आरोपी को गुरुवार को जनपद गौतमबुद्धनगर से गिरफ्तार किया और उसे जेल भेज दिया है।
कृष्ण कुमार हत्याकांड: फरार चल रहा आरोपी गौतमबुद्धनगर जिले से गिरफ्तार
RELATED ARTICLES


