बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला झारखंडी में आपसी विवाद के दौरान एक युवक पर जान से मारने की नीयत से हमला करने का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पीड़ित के परिजनों के मुताबिक, मोहल्ला झारखंडी निवासी गरीबा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका बेटा अंकुल अपने दोस्त दीपक के साथ सिरोधन रोड पर बैठा था। इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के दौरान दीपक ने अंकुल को जान से मारने की नीयत से गले पर ब्लेड से वार कर दिया। हमले में अंकुल घायल हो गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। थाना प्रभारी के अनुसार, तहरीर के आधार पर दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस आरोपों की जांच और घटना से जुड़े तथ्यों को जुटाने में लगी है।
सिंकदराबाद: युवक पर हमले का आरोप, दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
RELATED ARTICLES


