Saturday, October 3, 2026
HomeFeaturedSAYANA NEWS || स्याना खबरस्याना में स्टेट हाईवे पर दिखा मगरमच्छ, राहगीरों में मचा हड़कंप

स्याना में स्टेट हाईवे पर दिखा मगरमच्छ, राहगीरों में मचा हड़कंप


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के स्याना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात स्टेट हाईवे पर सराय नहर चौकी के पास सड़क किनारे एक मगरमच्छ दिखाई दिया। मगरमच्छ को देखकर राहगीर और स्थानीय लोग दहशत में आ गए। कुछ ही देर में मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
मामले की सूचना मिलते ही नहर चौकी प्रभारी कुंवर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने लोगों को मगरमच्छ से दूरी बनाए रखने की हिदायत दी और तत्काल वन विभाग को इसकी सूचना दी। सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और मगरमच्छ को पकड़ने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। टीम ने काफी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ लिया। इस दौरान पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने और मौके पर व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग किया। रेस्क्यू अभियान सफल होने के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस-प्रशासन ने राहत की सांस ली।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments