Sunday, October 4, 2026
HomeFeaturedKHURJA NAGAR NEWS || खुर्जा नगर खबरखुर्जा: 60 वर्षीय बुजुर्ग ने पेट्रोल-डीजल छिड़ककर आत्मदाह का किया प्रयास, मचा...

खुर्जा: 60 वर्षीय बुजुर्ग ने पेट्रोल-डीजल छिड़ककर आत्मदाह का किया प्रयास, मचा हड़कंप


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र में रविवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक 60 वर्षीय बुजुर्ग ने पेट्रोल-डीजल छिड़ककर आत्मदाह करने का प्रयास किया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। समय रहते स्थिति को संभाल लिया गया।
बताया जा रहा है कि बुजुर्ग के भतीजे का पड़ोस में रहने वाले लोगों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद के दौरान दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौज और मारपीट हुई थी। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बुजुर्ग के भतीजे समेत चाचा-भतीजे के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।
इसी कार्रवाई से नाराज बुजुर्ग ने पेट्रोल-डीजल छिड़ककर आत्मदाह का प्रयास किया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और बुजुर्ग को समझाकर स्थिति को नियंत्रित किया। घटना के बाद मौके पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments