Sunday, October 4, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरनाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 20 वर्ष का कठोर कारावास व...

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 20 वर्ष का कठोर कारावास व 25,000/- रुपये से किया दंडित


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): “ऑपरेशन कन्विक्शन” अभियान के क्रम में बुलन्दशहर पुलिस द्वारा प्रभावी पैरवी कर नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 20 वर्ष का कठोर कारावास व 25,000/- रुपये के अर्थदण्ड की सजा दिलवायी गयी। अवगत कराना है कि अभियुक्त शहनवाज पुत्र शमशाद निवासी ग्राम ढाकर थाना खुर्जा नगर जनपद बुलन्दशहर द्वारा वर्ष-2021 में वादी की नाबालिग पुत्री का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म करने की दुस्साहसिक घटना कारित की गयी थी जिसके संबंध में 11 अप्रैल 2021 को थाना कोतवाली नगर पर मुअसं-434/2021 धारा 363/366/376(3) भादवि व 3/4 पोक्सो एक्ट पंजीकृत किया गया था तथा 27 अप्रैल 2021 को पुलिस द्वारा न्यायालय में आरोप पत्र प्रेषित किया गया। इस अभियोग को पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 द्वारा चलाये जा रहे अभियान “ऑपरेशन कन्विक्शन” के अन्तर्गत चिन्हित करते हुए मॉनीटरिंग सैल बुलन्दशहर द्वारा न्यायालय में सशक्त, प्रभावी पैरवी कर अभियोजन की कार्यवाही सम्पन्न करायी गई। जिसके परिणामस्वरुप 03 अक्टूबर 2026 को न्यायाधीश विनीत चौधरी (न्यायालय एडीजे/पोक्सो-01 जनपद बुलन्दशहर) द्वारा दोष सिद्ध पाये जाने पर अभियुक्त शहनवाज को 20 वर्ष का कठोर कारावास व 25,000/- रुपये अर्थदण्ड की सजा से दण्डित किया गया। अभियोजन पक्ष की ओर से पैरवी करने वाले अभियोजक महेश राघव मॉनीटरिंग सैल प्रभारी निरीक्षक पंकज राय, पैरोकार का0 ओमकार सिंह व कोर्ट महोरिर्र का0 अरविन्द चौधरी का योगदान सराहनीय रहा है। प्रभावी पैरवी कर अभियुक्त को सजा दिलाना बुलन्दशहर पुलिस की बड़ी सफलता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments