बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): बुलंदशहर में वायरल बुखार के बीच डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। बीबीनगर क्षेत्र में डेंगू बुखार का एक नया पाजिटिव मरीज मिला है, जिससे जिले में इस सीजन में डेंगू के मरीजों की कुल संख्या नौ हो गई है। बीबीनगर क्षेत्र के धारा की मढेया निवासी 35 वर्षीय कृष्ण कुमार को कुछ दिन पहले बुखार हुआ। स्थानीय चिकित्सक से उपचार के बावजूद स्वास्थ्य में सुधार न होने पर उन्होंने निजी पैथोलाजी लैब में खून की जांच कराई, जिसमें डेंगू बुखार की पुष्टि हुई। मरीज का इलाज जारी है। डेंगू की पुष्टि के बाद जिला मलेरिया विभाग की टीम ने गांव में एंटी लार्वा का छिड़काव किया। सीएमओ डा. सुनील कुमार दोहरे ने बताया कि बुखार का सीजन चल रहा है, इसलिए लोगों को मच्छरों से बचाव करना चाहिए।
डेंगू का एक नया मरीज मिला, संख्या हुई नौ
RELATED ARTICLES


