बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): बुलंदशहर में एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने 16 उप निरीक्षकों के कार्य क्षेत्र में फेर बदल किया है। एसएसपी ने कोतवाली देहात की रिपोर्टिंग पुलिस चौकी नई मंडी चौकी प्रभारी शिवम कुमार को खुर्जा जंक्शन, कोतवाली खुर्जा नगर का प्रभारी बनाया गया है। रिपोर्टिंग चौकी दौलतपुर के प्रभारी राहुल कुमार को नई मंडी चौकी का प्रभारी बनाया गया है। इसी तरह अजय प्रताप सिंह को थाना अहार से प्रभारी चौकी झाझर थाना ककोड़, प्रभारी चौकी झाझर लोकेंद्र को थाना ककोड़, प्रभारी चौकी ग्याहरवां मील थाना जहांगीराबाद इंद्रेश विक्रम सिंह को रिपोटिंग चौकी प्रभारी दौलतपुर बनाया गया है। वहीं, थाना गुलावठी से संदीप को प्रभारी चौकी तहसील खुर्जा नगर नियुक्त किया है। इसके अलावा प्रभारी चौकी तहसील तेजेंद्र पाल सिंह एवं प्रभारी चौकी सफाखाना संदीप कुमार को थाना कोतवाली खुर्जा नगर बनाया है। इसके अलावा शिवराम को थाना खुर्जा नगर से प्रभारी चौकी सफाखाना, शिकारपुर के कस्बा चौकी प्रभारी जितेंद्र कुमार को थाना शिकारपुर बनाया है।
16 उप निरीक्षकों के हुए तबादले
0
5
RELATED ARTICLES


