Sunday, October 4, 2026
HomeFeaturedJAHANGIRABAD NEWS || जहांगीराबाद खबरदो पक्षो में हुए विवाद में बुजुर्ग की गला दबाकर हत्या

दो पक्षो में हुए विवाद में बुजुर्ग की गला दबाकर हत्या


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना जहांगीराबाद क्षेत्र में दो पक्षों में मारपीट हो गई थी। आरोप हैं कि दबंगों ने 60 वर्षीय बुजुर्ग का गला दबाया जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। इलाज के लिए बुलंदशहर ले जाते समय बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।
जानकारी के अनुसार, मृतक 60 वर्षीय सलीम ने बुलंदशहर के 35 किलोमीटर दूर जहांगीराबाद में अपने चचेरे भाई नन्हे के बेटे सरफराज की शादी कराई थी। शादी के बाद सरफराज की पत्नी मायके चली गई और वापस नहीं आई। आरोप हैं कि नन्हे, सरफराज व अन्य परिजन मृतक सलीम की पत्नी को वापस लाने का दबाव बना रहे थे। शनिवार रात इसी बात को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हुई। इसके बाद दबंग लोग घर में घुस आए और मारपीट करते हुए बुजुर्ग का गला दबा दिया। परिजनों ने उन्हें अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने उन्हे हायर सेंटर रेफर कर दिया। इलाज के लिए ले जाते समय बुजुर्ग की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments