बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना चोला के गांव कौराली में कुआं पूजन के दौरान महिलाएं डीजे पर डांस कर रही थी। तभी कुछ युवकों ने उनका वीडियो बनाना शुरू किया। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी डंडे से मारपीट व ईट से पथराव भी किया। पीड़ित ने आठ आरोपियों के खिलाफ तहरीर देते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। आपको बता दें कि गांव कौराली में किरनपाल पुत्र छोटे के पोता हुआ था। बुधवार को कुआं पूजन के दौरान बीती रात आठ बजे परिवार की महिलाएं व रिश्तेदार डीजे पर डांस कर रही थी। गांव के ही कुछ लोग डांस कर रही महिलाओं का वीडियो बनाने लगे। जब महिलाओं ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी डंडों से मारपीट की और ईट से पथराव किया जिसमें मनीष पुत्र रामगोपाल गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। SHO ने बताया कि मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान युवक पुलिस को देख फरार हो गए। किरनपाल ने थाने में मोइल व फारुख पुत्र खुर्शेद, फरीद पुत्र मुन्यताज, फिरोज पुत्र बाबू, फरदीन पुत्र साबिर, इन्तयाज पुत्र जाबिद, फरदीन पुत्र आरिफ, फरदीन पुत्र हंसार के खिलाफ तहरीर देते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
डीजे पर डांस कर रहे महिलाओं का वीडियो बनाने पर हुई मारपीट, आठ के खिलाफ मुकदमा
0
85
Previous article
Next article
RELATED ARTICLES


