Wednesday, October 7, 2026
HomeFeaturedKHURJA DEHAT NEWS || खुर्जा देहात खबरअज्ञात चोरों ने स्कूल के पीछे वाली दीवाल में किया कूमल, दो...

अज्ञात चोरों ने स्कूल के पीछे वाली दीवाल में किया कूमल, दो सिलेंडर व अन्य सामान चोरी


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा देहात क्षेत्र के गांव बहोरावास में स्थित प्राथमिक विद्यालय को अज्ञात चोरों ने सोमवार की रात अपना निशाना बना लिया। चोर स्कूल के पीछे के दीवार में कूमल कर अंदर दाखिल हुए और दो सिलेंडर व एक एलइडी टीवी समेत अन्य सामान चोरी कर ले गए। जब मंगलवार की सुबह स्कूल खुला तो सामान गायब और दीवार में कूमल हुआ देख शिक्षकों ने पुलिस को अवगत कराया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल की। स्कूल प्रबंधकों ने मामले में तहरीर देते हुए कार्यवाही की मांग की है।
आपको बता दें कि मामला सोमवार की रात का है। गांव बहोरावास में स्थित प्राथमिक विद्यालय को अज्ञात चोरों ने अपना निशाना बनाया। स्कूल की पीछे वाली दीवार में चोरों ने कूमल किया और स्कूल में दाखिल हुए। इस दौरान चोर स्कूल से दो सिलेंडर, एक एलइडी टीवी तथा 5 लीटर तेल चोरी कर फरार हो गए। सुबह जब स्कूल स्टाफ विद्यालय में पहुंचा तो सिलेंडर व अन्य सामान गायब देख उनके होश उड़ गए उन्होंने मामले से पुलिस को अवगत कराया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। स्कूल प्रबंधन ने थाने में तहरीर देते हुए कार्यवाही की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

FULL MOUTH Dental Implants व नि:शुल्क परामर्श हेतु कॉल करें: 7668219093, 9997097671 || विष्णु प्लाजा, हापुड़

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments