Tuesday, October 6, 2026
HomeFeaturedDIBAI NEWS || डिबाई खबरपति की हत्या करने वाली पत्नी गिरफ्तार, अन्य आरोपियों की तलाश जारी

पति की हत्या करने वाली पत्नी गिरफ्तार, अन्य आरोपियों की तलाश जारी


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना डिबाई पुलिस ने पति की हत्या करने वाले आरोपी पूनम को पीएम हॉस्पिटल डिबाई से गिरफ्तार किया है। पूछताछ में अभियुक्ता द्वारा बताया गया है कि उसका एक व्यक्ति से प्रेम प्रसंग था, 15 सितम्बर 2026 को उसके प्रेमी ने मुकेश को शराब पिलाई और उसके बाद उसे गांव से बाहर जंगल में ले गया था, वहां पर उसने अपने प्रेमी व प्रेमी के दोस्त के साथ मिलकर मुकेश की कीचड़ में मुंह दबाकर हत्या कर दी थी और वहां से सभी फरार हो गये थे। पकड़े गए आरोपी की पहचान पूनम पत्नी स्व० मुकेश निवासी ग्राम सतोहा थाना डिबाई जनपद बुलन्दशहर के रूप में हुई है।
आपको बता दें कि 15 सितम्बर 2026 को थाना डिबाई क्षेत्रान्तर्गत ग्राम उदयपुर के पास मुकेश पुत्र प्रेमपाल निवासी ग्राम सतोहा थाना डिबाई जनपद बुलन्दशहर का शव मिला था। पुलिस द्वारा मृतक के शव के पंचायतनामा की कार्यवाही कर पोस्टमार्टम कराया गया था, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण स्पष्ट नही आया था। पुलिस द्वारा सर्विलांस एवं अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर की गयी जांच में मृतक की पत्नी एवं 02 अन्य व्यक्तियों द्वारा मुकेश की हत्या की घटना कारित करना पाया गया है। वादी के भाई देवेन्द्र से प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना डिबाई पर मुअसं-720/26 धारा 103(1)/61(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया था। पुलिस ने आरोपी पूनम को जेल भेज दिया है। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के निरंतर प्रयास किए जा रहे है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments