बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के ककोड़ कस्बे में ऑनलाइन भुगतान का फर्जी स्क्रीनशॉट दिखाकर शातिरों ने दो दुकानदारों से 17 हजार की ठगी कर ली। सफेद हुंडई कार सवार जालसाजों ने सुनपेड़ा निवासी सौरभ की फूड सप्लीमेंट की दुकान से 9,600 रुपये का सामान खरीदा। रकम भेजने का फर्जी स्क्रीनशॉट दिखाकर चले गए। आरोपियों ने दिनेश गोयल के किराना स्टोर से भी 7,500 रुपये का सामान खरीदा और फर्जी स्क्रीनशॉट दिखाकर चले गए। थाना प्रभारी ने बताया कि सौरभ की तहरीर पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। कार सवारों की तलाश की जा रही है।
फर्जी स्क्रीनशॉट दिखाकर 17 हजार की ठगी
RELATED ARTICLES


