बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): बुलंदशहर के थाना बुलंदशहर कोतवाली नगर के मोहल्ला मिर्ची टोला निवासी मोहम्मद नदीम ने बाइक सवार उनके भाई को टक्कर मारकर घायल करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने तहरीर देते हुए बताया कि 13 सितंबर को उनके छोटे भाई जीशान सुशीला विहार कॉलोनी में ई-रिक्शा में सामान लदवा रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार ने जीशान को टक्कर मार दी। इससे उनकी हाथ में फ्रैक्चर हो गया। कोतवाली नगर प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।
अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज
RELATED ARTICLES


