बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): बुलंदशहर के ऊंचागांव स्थित दौलतपुर कला में मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने निरीक्षण के दौरान एक अपंजीकृत क्लीनिक को सील कर दिया तथा दो झोलाछाप को कारण बताओं नोटिस जारी किया है। स्वास्थ्य विभाग की कार्यवाही से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। इसके साथ ही क्षेत्र में चल रहे अन्य झोलाछाप डॉक्टर में अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है।
आपको बता दें कि दौलतपुर कला में मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम अपंजीकृत क्लीनिक व पैथोलॉजी लैब जांच करने पहुंची। जांच के दौरान क्लीनिक संचालक से टीम ने दस्तावेज मांगी, लेकिन वह दस्तावेज नहीं दिखा सका जिसके बाद क्लीनिक को सील कर दिया। इसके अलावा दो अन्य क्लीनिक का निरीक्षण किया। दोनों क्लीनिक संचालकों को दस्तावेज दिखाने के लिए नोटिस जारी किया है। वैर चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर सचिन भाटी का कहना है कि दौलतपुर कला में दिलीप के क्लीनिक को सील कर दिया है। वही सिद्धिविनायक और उत्तम कुमार को नोटिस जारी कर दस्तावेज दिखाने के लिए कहा है।
अपंजीकृत क्लीनिक सील व दो झोलाछापों को भेजा कारण बताओं नोटिस
RELATED ARTICLES


