Friday, October 9, 2026
HomeFeaturedKHURJA DEHAT NEWS || खुर्जा देहात खबरदुष्कर्म की घटना का 12 घंटे में खुलासा करते हुए पुलिस ने...

दुष्कर्म की घटना का 12 घंटे में खुलासा करते हुए पुलिस ने दो आरोपी को किया गिरफ्तार


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा देहात पुलिस ने दुष्कर्म की घटना का 12 घंटे मे खुलासा करते हुए 01 आरोपी पुलिस मुठभेड़ के उपरान्त घायलावस्था मे अपने साथी सहित गिरफ्तार हुआ है। मंगलवार की रात को डायल-112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि थाना खुर्जा देहात क्षेत्रान्तर्गत ग्राम नगला चीती के सामने नहर में एक युवती डूब रही है। सूचना को अत्यन्त गंभीरता से लेते हुए डायल-112 की पीआरवी संख्या 6243 पर नियुक्त पुलिसकर्मियो द्वारा मौके पर पहुंचकर युवती को बाहर निकालकर थाना खुर्जा देहात मिशन शक्ति केन्द्र पर बैठाया गया।
जानकारी करने पर युवती द्वारा बताया कि उसके जन्म के 02 वर्ष बाद ही उसके पिता की मृत्यु हो गयी थी तथा उसकी माता राजस्थान मे करीब 06-07 महीने बाद ही एक व्यक्ति के साथ शादी करके रहने लगी थी तथा वह अपनी दादी के पास रह रही थी, दादी की मृत्यु करीब 01 वर्ष पूर्व हो गयी थी उसके बाद वह अपने चाचा के पास रह रही थी। करीब 01 माह पूर्व उसकी माता उसे अपने साथ राजस्थान लेकर चली गयी थी। करीब 15-20 दिन पूर्व उसकी मां उसे किसी को बेचना चाहती थी जब उसे पता चला तो वह वहां से भाग कर वापस बुलन्दशहर आ गई थी तथा यहां अपनी मौसी/ताई के पास रहने लगी। लडकी की मौसी/ताई द्वारा उसे एक अन्य महिला तारा के यहां छोड़ दिया गया तथा वह वहां पर करीब 10 दिन से रह रही थी। मंगलवार को तारा के पति अभियुक्त शफीक व उसके साथी भूरा ने पीडिता को दिल्ली में छोडने के बहाने नहर की तरफ ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया तथा नहर में धक्का देकर भाग गये कुछ समय तक वह चुप रही बाद में एक मोटर साईकिल को देखकर उसने शोर मचाया तो डायल-112 पर नियुक्त पुलिसकर्मियो ने उसे बचाया। इस सम्बन्ध मे थाना खुर्जा देहात पर मुअसं- 308/2026 धारा 70 (1) बी0एन0एस0 बनाम 1. शफीक कुरैशी पुत्र रफीक कुरैशी निवासी फूलों वाली गली राजा पहलवान के मकान के आगे फैसलाबाद थाना कोतवाली नगर जनपद बुलन्दशहर 2. भूरा उर्फ मौहम्मद फिरोज पुत्र मौहम्मद अनीश निवासी गांव इस्लामाबाद गली नं0-3 थाना कोतवाली नगर जिला बुलन्दशहर हाल निवासी किरायेदार कपिल मौहल्ला फैसलाबाद मर्दाने वाली गली थाना कोतवाली नगर बुलन्दशहर पंजीकृत किया गया। उक्त प्रकरण थाना खुर्जा देहात पुलिस द्वारा बुधवार की रात में आरोपी शफीक कुरैशी को पुलिस मुठभेड के उपरान्त घायलवस्था मे गिरफ्तार किया गया तथा आरोपी भूरा उर्फ उर्फ मौहम्मद फिरोज को भी गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। युवती को नहर से सकुशल बाहर निकालने वाले डायल- 112 पर नियुक्त दोनो पुलिसकर्मियो आरक्षी नवीन कुमार व आरक्षी कौशलेन्द्र को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुलन्दशहर द्वारा 2500-2500/-रुपये के प्रोत्साहन राशि व प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जायेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments