बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना नरौरा क्षेत्र के बेलोन के पास श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ट्रक से टकरा गई। इस दौरान एक श्रद्धालु की मौत हो गई तथा 22 श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घायलों को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। पीड़ित पक्ष ने मामले में तहरीर देते हुए कार्यवाही की मांग की है।
आपको बता दें कि नरौरा क्षेत्र के बेलोन के पास श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली की ट्रक से जबरदस्त टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे में एक श्रद्धालु की मौत हो गई। वहीं 22 श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने मामले से पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जबकि घायल 22 श्रद्धालुओं को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। प्राप्त तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।
श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली की ट्रक से हुई टक्कर, एक श्रद्धालु की मौत व 22 घायल
RELATED ARTICLES


