Sunday, October 11, 2026
HomeFeaturedGULAWATHI NEWS || गुलावठी खबरशातिर पशु चोरों के साथ मुठभेड़, दो गिरफ्तार

शातिर पशु चोरों के साथ मुठभेड़, दो गिरफ्तार


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): बुलंदशहर शातिर पशु चोरों के साथ थाना गुलावठी पुलिस व स्वाट टीम की हुई मुठभेड़। जवाबी कार्यवाही में 02 बदमाश घायलावस्था में अपने अन्य 03 साथियों सहित गिरफ्तार हुए है जिसके कब्जे से 02 अवैध तमंचा, कारतूस, 03 चाकू, 01 छोटा हांथी (पिकअप), 02 चोरी की भैंस व 95000/- रूपये नकदी बरामद हुई है।
जनपद में आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत शनिवार की रात को थाना गुलावठी पुलिस व स्वाट टीम जरावटी क्षेत्र के हाईवे के पास संदिग्ध व्यक्ति/वाहन की चैकिंग कर रही थी । चैकिंग के दौरान पुलिस टीम को एक संदिग्ध वाहन आता हुआ दिखाई दिया, जिसे रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस टीम को देखकर वाहन सवार द्वारा अपने वाहन को तेजी से भगाकर मौके से भागने का प्रयास किया गया। पुलिस टीम द्वारा पीछा करते जरावटी-सिकंदराबाद रोड पर उक्त बदमाशों को घेर लिया गया। स्वयं को पुलिस टीम से घिरता देखकर वाहन सवार आरोपियों द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर किया गया। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्यवाही में 02 अभियुक्त पैर में गोली लगने से घायल हो गये, जिन्हे अपने अन्य 03 साथियों सहित गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार/घायल बदमाशों की पहचान 1.शहजाद उर्फ भूरा पुत्र अमीर हसन निवासी आड थाना मुंडाली जिला मेरठ(घायल) 2.शाहरूख मेवाती पुत्र दीनू निवासी गाँव नौरंगाबाद मोहरू का नगला थाना व जिला पलवल हरियाणा(घायल) 3.फैसल पुत्र शरीफ निवासी मौ0 चौधरीवाड़ा नई बस्ती गली नं0 16 कस्बा व थाना सिकन्द्राबाद जिला बुलन्दशहर 4.शरीफ पुत्र माजिद रशीद उर्फ रशीद निवासी मौ0 चौधरीवाड़ा नई बस्ती गली न0 16 कस्बा व थाना सिकन्द्राबाद बु0शहर 5.रिजवान पुत्र लियाकत निवासी गाँव जलीलपुर थाना जहांगीराबाद जिला बुलन्दशहर के रुप में हुई हैं। घायल बदमाशों को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदमाशों के कब्जे से 02 अवैध तमंचा, कारतूस, 03 चाकू, 01 छोटा हांथी (पिकअप), 02 चोरी की भैंस व 95000/- रूपये नकदी बरामद हुई है। आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments