बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): बुलंदशहर में भारतीय जनता पार्टी ने संगठन में बदलाव करते हुए सिकंदराबाद निवासी राहुल वाल्मीकि को भाजपा अनुसूचित मोर्चा का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। इससे पहले राहुल वाल्मीकि अनुसूचित मोर्चा में जिला महामंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। राहुल वाल्मीकि को जिलाध्यक्ष बनाए जाने की जानकारी मिलते ही पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। कार्यकर्ताओं ने उनके मनोनयन पर हर्ष जताते हुए उम्मीद व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में अनुसूचित मोर्चा जिले में संगठन को और मजबूत करेगा।
पार्टी कार्यकर्ताओं का कहना है कि राहुल वाल्मीकि लंबे समय से संगठन में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद वह पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ ही समाज के लोगों को संगठन से जोड़ने का कार्य करेंगे। राहुल वाल्मीकि की नियुक्ति को संगठन में सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। उनके समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में अनुसूचित मोर्चा जिले में नई ऊर्जा के साथ काम करेगा।
ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन को करें पूरा और अपने करियर को दिन नई उड़ान 7599997706



