बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना पहासू क्षेत्र में सड़क हादसे में दो युवकों की मौत के मामले में 20 दिन बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। हादसे के बाद से आरोपी ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है। मृतक के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
आपको बता दें कि छतारी थाना क्षेत्र के गांव बांकापुर, रमणगर निवासी महेंद्र ने शुक्रवार को पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 21 सितंबर को उनका बेटा प्रवीण अपने साथी सुशील के साथ गांव कुढ़ारावली जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में एक ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में प्रवीण की मौके पर ही मौत हो गई।
महेंद्र के अनुसार, अंतिम संस्कार सहित अन्य जरूरी कार्यों के कारण रिपोर्ट दर्ज कराने में देरी हुई। अब पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी ट्रैक्टर चालक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
पहासू: सड़क हादसे के 20 दिन बाद दर्ज हुई रिपोर्ट, ट्रैक्टर चालक की तलाश में जुटी पुलिस
RELATED ARTICLES


