बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): बुलंदशहर के थाना नरौरा के गांधी घाट के पास रविवार देर शाम गंगा किनारे करीब 65 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में चर्चा फैल गई। शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार, गांधी घाट से श्मशान घाट की ओर गंगा किनारे एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ था। सभासद सुरेश कुमार ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मृतक की पहचान कराने के प्रयास शुरू किए। थाना प्रभारी रामवीर सिंह ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 65 वर्ष है। शुरुआती जांच में शव पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस उसकी शिनाख्त कराने में जुटी है। व्यक्ति की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका पता जांच के बाद ही चल सकेगा।
नरौरा: गंगा किनारे मिला 65 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव, पहचान में जुटी पुलिस
RELATED ARTICLES


