Monday, October 12, 2026
HomeFeaturedANUPSHAHR NEWS || अनूपशहर खबरअनूपशहर में बड़ा हादसा टला, डंपर की टक्कर से कार क्षतिग्रस्त; रात...

अनूपशहर में बड़ा हादसा टला, डंपर की टक्कर से कार क्षतिग्रस्त; रात में दुकान में घुसा ट्रक


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना अनूपशहर क्षेत्र में सोमवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा टल गया। दिल्ली के बदरपुर से नरोरा घाट मुंडन संस्कार में जा रहे परिवार की क्रूजर कार को करनपुर ईंट भट्ठे के पास एक अनियंत्रित डंपर ने टक्कर मार दी। टक्कर से कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में 8 वर्षीय युवराज को हल्की चोट आई, जबकि कार में सवार अन्य लोग सुरक्षित रहे। हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को हटवाकर यातायात सुचारू कराया और चालक की तलाश शुरू कर दी है।
बुलंदशहर बाईपास चौराहे के आगे देर रात करीब दो बजे एक अनियंत्रित ट्रक दुकान में जा घुसा। टक्कर से टायर पंचर की दुकान का छप्पर और सामान क्षतिग्रस्त हो गया। ट्रक को बाहर निकालने के लिए करीब चार घंटे तक मशक्कत करनी पड़ी। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है।
अनूपशहर कोतवाली प्रभारी जयकिशोर गौतम के मुताबिक, करनपुर ईंट भट्ठे के पास हुए हादसे की जांच की जा रही है और फरार डंपर चालक की तलाश जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments