बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खानपुर क्षेत्र के गांव भटपुरा के रहने वाले 30 वर्षीय युवक मोहित की दिल्ली में इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि मोहित को डेंगू बुखार था। वहीं, गांव में कई अन्य लोग भी इस वक्त वायरल बुखार की चपेट में हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, भटपुरा निवासी कुशलपाल सिंह के पुत्र मोहित गाजियाबाद की एक निजी कंपनी में नौकरी करते थे। करीब चार दिन पहले उन्हें तेज बुखार आया, जिसके बाद वे छुट्टी लेकर अपने गांव लौट आए। शुरुआत में परिजनों ने मोहित को इलाज के लिए बुलंदशहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन हालत में कोई सुधार न होने पर उन्हें दिल्ली के मैक्स अस्पताल ले जाया गया। जांच के दौरान चिकित्सकों ने डेंगू बुखार होने की पुष्टि की। सोमवार सुबह इलाज के दौरान मोहित की दुखद मौत हो गई।
ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन को करें पूरा और अपने करियर को दिन नई उड़ान 7599997706



