Tuesday, October 13, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरबुलंदशहर: आपदा प्रभावित किसानों को मिली राहत, कृषि अनुदान सहायता राशि वितरित

बुलंदशहर: आपदा प्रभावित किसानों को मिली राहत, कृषि अनुदान सहायता राशि वितरित


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): प्रदेश में बाढ़, अतिवृष्टि और चक्रवात के कारण फसल क्षति से प्रभावित किसानों को राहत देने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कृषि अनुदान सहायता राशि वितरण की घोषणा की। कार्यक्रम का लाइव टेलीकास्ट प्रदेश के सभी जनपदों के साथ बुलंदशहर में भी किया गया। इस दौरान जनपद में भी प्रभावित किसानों को कृषि अनुदान सहायता राशि वितरित कर राहत पहुंचाई गई।
बताते चले कि प्राकृतिक आपदाओं के चलते फसलों को नुकसान झेलने वाले किसानों के लिए कृषि अनुदान सहायता राशि बड़ी राहत मानी जा रही है। बाढ़ और अत्यधिक बारिश जैसी आपदाओं से किसानों की मेहनत और फसल प्रभावित होने के कारण उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। ऐसे में प्रदेश सरकार की ओर से दी जा रही सहायता राशि किसानों को इस नुकसान से उबरने में मददगार होगी।
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के लाइव प्रसारण के माध्यम से जनपद के किसानों और संबंधित अधिकारियों ने प्रदेश स्तर पर आयोजित कार्यक्रम को देखा। बुलंदशहर में भी पात्र किसानों को सहायता राशि वितरित की गई। सरकार की इस पहल का उद्देश्य प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित किसानों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराकर उन्हें राहत प्रदान करना है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments