बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना नरसेना क्षेत्र के गांव खंदोई में पिता द्वारा अपने बेटे की हत्या का मामला सामने आया है। पिता ने रविवार को लकड़ी की थपकी से पीटकर बेटे की हत्या कर दी। बेटे द्वारा शराब का सेवन करने से परेशान होकर पिता ने इस वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
आपको बता दें कि गांव खंदोई के रहने वाले 62 वर्षीय चंद्रवीर का अपने पुत्र 30 वर्षीय सुमित द्वारा शराब के सेवन के चलते विवाद हो रहा था। विवाद इतना बढ़ गया कि पिता ने बेटे की लकड़ी की थपकी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। मामले में मृतक के मामा ने थाने में तहरीर देते हुए कार्यवाही की मांग की। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं मृतक सुमित की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
शराब की लत के कारण की थी पिता ने पुत्र की हत्या, गया जेल
RELATED ARTICLES


