Wednesday, October 14, 2026
HomeFeaturedRAMGHAT NEWS || रामघाट खबरबुलंदशहर में 22 वर्षीय विवाहिता की मौत, कमरे में फंदे पर लटका...

बुलंदशहर में 22 वर्षीय विवाहिता की मौत, कमरे में फंदे पर लटका मिला शव


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना रामघाट क्षेत्र के गांव जरगवां में 22 वर्षीय विवाहिता खुशबू की मौत का मामला सामने आया है। महिला का शव घर के कमरे में छत में लगे लोहे के कुंदे से साड़ी के फंदे पर लटका मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया।
रामघाट थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार शुक्ला के मुताबिक, मृतका की पहचान 22वर्षीय खुशबू पत्नी मोहित के रूप में हुई है। उसकी शादी करीब 18 महीने पहले हुई थी। पति मोहित नोएडा में मजदूरी करता है, जबकि खुशबू गांव में अपनी सास सुनीता और ससुर महेश के साथ रहती थी। मृतका के ससुर महेश ने बताया कि पति के साथ नोएडा न जा पाने के कारण खुशबू परेशान थी। इसी वजह से उसके यह कदम उठाने की बात सामने आई है। हालांकि, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments