Wednesday, October 14, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरबुलंदशहर: दहेज के लिए विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, आसमा ने...

बुलंदशहर: दहेज के लिए विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, आसमा ने एसएसपी से लगाई गुहार


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर की बुलंदशहर कोतवाली नगर क्षेत्र के मोहल्ला देवीपुरा प्रथम से दहेज उत्पीड़न का गंभीर मामला सामने आया है। विवाहिता आसमा ने अपने ससुराल पक्ष पर 20 लाख रुपये अतिरिक्त दहेज मांगने और दहेज की मांग पूरी न होने पर प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर मामले में मुकदमा दर्ज करने और निकाली गई रकम बरामद कराने की गुहार लगाई है।
आसमा के अनुसार, उसकी शादी में मायके पक्ष ने करीब 30 लाख रुपये खर्च किए थे। इसके बावजूद ससुराल पक्ष की ओर से 20 लाख रुपये अतिरिक्त दहेज की मांग की जाने लगी। विवाहिता का आरोप है कि दहेज की मांग को लेकर उसे परेशान किया गया और उस पर रुपये देने का दबाव बनाया गया। पीड़िता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि उसके पिता के ATM से आठ लाख रुपये निकाल लिए गए। इस संबंध में आसमा ने सीसीटीवी फुटेज का हवाला देते हुए मामले की जांच कराने की मांग की है। इसके अलावा, दहेज के दबाव में उससे 2.50 लाख रुपये ट्रांसफर कराए जाने का भी आरोप लगाया गया है। पीड़िता आसमा ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और कथित रूप से निकाली गई रकम बरामद कराने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments