बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के पहासू में रामलीला मंच पर अश्लील डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। धार्मिक आयोजन के मंच पर इस तरह के डांस का वीडियो सामने आने के बाद रामलीला के आयोजन और उसकी मर्यादा को लेकर सवाल उठने लगे हैं। रामलीला का मंच भगवान श्रीराम के आदर्शों, धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक परंपराओं का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में मंच पर अश्लील डांस होने के आरोपों ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। वायरल वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा तेज है और आयोजन की व्यवस्था पर सवाल उठाए जा रहे हैं। वीडियो सामने के आने के बाद पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े हो रहे है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरबुलंदशहर: रामलीला मंच पर अश्लील डांस का वीडियो वायरल, धार्मिक आयोजन की...
बुलंदशहर: रामलीला मंच पर अश्लील डांस का वीडियो वायरल, धार्मिक आयोजन की मर्यादा पर उठे सवाल
0
5
RELATED ARTICLES


