बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना स्याना कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया पर्स, 2 हजार रुपये की नकदी, एक आईडी कार्ड, अवैध तमंचा, जिंदा कारतूस व चाकू बरामद किया है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आदिल पुत्र शकील निवासी मौ मोती कालोनी सिकन्दर गेट थाना कोतवाली नगर जनपद हापुड़ व नौशाद उर्फ कल्लू पुत्र मेहर इलाही निवासी मौ मोती कालोनी सिकन्दर गेट थाना कोतवाली नगर जनपद हापुड़ के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों पर चोरी समेत कई आपराधिक मामले मे मुकदमे दर्ज हैं। बताया गया कि आरोपियों ने 7 अक्टूबर को स्याना क्षेत्र के चांदपुर चुंगी स्थित एक मकान से पर्स चोरी किया था। मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
स्याना: गिरफ्तार दो शातिर चोरों से पर्स व अवैध हथियार बरामद
RELATED ARTICLES


