बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): विधान सभा चुनाव की मतदाता सूची में पंजीकरण से छूटे नागरिकों के साथ ही पहली बार मतदाता बनने वाले युवाओं के नाम शामिल करने के लिए प्रदेशभर में 17 और 24 अक्टूबर को विशेष शिविर लगाए जाएंगे। सभी बूथों पर सुबह 10 से शाम चार बजे तक लगने वाले शिविर में बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) उपस्थित रहेंगे। मौजूदा मतदाता सूची में नाम नहीं होने पर पंजीकरण के लिए लोग शिविर में ही फार्म-छह भरकर आवेदन कर सकेंगे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने जिला निर्वाचन अधिकारियों को प्रत्येक बूथ पर कैंप आयोजित कराने के निर्देश दिए हैं। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) के बाद से ही मतदाता पंजीकरण का अभियान चल रहा है।
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरमतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए 17 व 24 को शिविर
मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए 17 व 24 को शिविर
0
8
RELATED ARTICLES


