बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर मे अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत जहांगीरपुर पुलिस ने चार वारंटियों को गिरफ्तार किया है। एसएसपी दिनेश कुमार सिंह के निर्देश पर पुलिस ने मंगलवार की रात अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर कार्रवाई की।गिरफ्तार आरोपियों कि पहचान लखेन्द्र पुत्र अमर सिंह उर्फ कमल सिंह निवासी गांव रामगढ़ी थाना खुर्जा नगर जनपद बुलंदशहर, मोहन उर्फ पप्पू पुत्र मुकन्दीलाल निवासी गांव रामगढ़ी थाना खुर्जा नगर जनपद बुलंदशहर, संदीप पुत्र रामकुमार नुवासी गांव उस्मानपुर थाना जहांगीरपुर जनपद बुलंदशहर, कुंवरपाल पुत्र जगदीश निवासी गांव कपना थाना जहांगीरपुर जनपद बुलंदशहर के रूप मे हुई है। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
बुलंदशहर: जहांगीरपुर पुलिस ने चार वारंटी किए गिरफ्तार
RELATED ARTICLES


