Thursday, October 15, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरअनूपशहर-अलीगढ़ हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी,...

अनूपशहर-अलीगढ़ हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, तीन घायल


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के अनूपशहर-अलीगढ़ हाईवे पर गांव राजौर के पास बुधवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। लकड़ियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को एक बेकाबू ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्रक सरकारी पानी की टंकी की दो बाउंड्रीवॉल तोड़ते हुए खेत में जा घुसा। हादसे में तीन लोग मामूली रूप से घायल हो गए।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर-ट्रॉली में लदी लकड़ियां सड़क के दूसरी तरफ जा गिरीं और ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को अनूपशहर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार जारी है।
घायलों की पहचान 40 वर्षीय अय्यूब खान पुत्र रशीद, रियाजउद्दीन पुत्र अमीरुद्दीन निवासी बगठारी थाना अहमदगढ़ व ट्रक चालक रवि पुत्र वीरेन निवासी बरौला, के रूप में हुई है। कोतवाली प्रभारी जय किशोर गौतम ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। गनीमत रही कि हादसे में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments