बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना पहासू पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक युवक को अवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गांव फतिहाबाद निवासी नीरज शर्मा के रूप में हुई है।
पुलिस के मुताबिक, खुर्जा-पहासू रोड पर गश्त के दौरान नगला फतिहाबाद की ओर से आ रहे एक संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली गई। इस दौरान उसके पास से एक देशी तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
पहासू पुलिस ने अवैध तमंचे और कारतूस के साथ युवक को किया गिरफ्तार
RELATED ARTICLES


