बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव सिरोधन में गुरुवार दोपहर पेड़ पर करीब 10 फीट लंबा अजगर दिखाई देने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और अजगर को सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया।
जानकारी के मुताबिक, गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे ग्रामीणों ने पेड़ पर अजगर को देखा। इसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने सावधानी बरतते हुए अजगर को पेड़ से नीचे उतारा और वन विभाग को सूचना दी। जिला वन अधिकारी डॉ. हरेंद्र सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और अजगर को सुरक्षित अपने कब्जे में लेकर उसके प्राकृतिक आवास जंगल में छोड़ दिया। वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि गांव या रिहायशी इलाके में वन्यजीव दिखाई देने पर उन्हें नुकसान न पहुंचाएं और तुरंत वन विभाग को सूचना दें।
बुलंदशहर: सिरोधन गांव में पेड़ पर चढ़ा 10 फीट लंबा अजगर, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
RELATED ARTICLES


