बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना बीबीनगर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मामले में फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी शेर मोहम्मद को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे गुरुवार को ढकौली बंबे की पुलिया के पास से पकड़ा।
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी हापुड़ जिले के मजीदपुरा की गली नंबर पांच का निवासी है। वह बीबीनगर थाने में दर्ज गैंगस्टर एक्ट के मामले में वांछित था। उसकी गिरफ्तारी पर एसएसपी ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। आरोपी के खिलाफ बुलंदशहर और हापुड़ में चोरी समेत चार मुकदमे दर्ज बताए गए हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
बीबीनगर: 25 हजार का इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार, चोरी समेत कई मुकदमे दर्ज
RELATED ARTICLES


