बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना अहमदगढ़ पुलिस ने ग्राम नगला जगत के पास से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से अल्प्राजोलम की 300 अवैध नशीली गोलियां बरामद हुई हैं।
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी की पहचान शमीम पुत्र बुन्दू खां निवासी ग्राम चिट्टा थाना सलेमपुर जनपद बुलंदशहर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाने अहमदगढ़ में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21/22 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया हैं।
बुलंदशहर: 300 नशीली गोलियों के साथ आरोपी गिरफ्तार
RELATED ARTICLES


