Saturday, October 17, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरबुलंदशहर: तेज डीजे की धमक से दुकान में गिरा सामान, वीडियो वायरल...

बुलंदशहर: तेज डीजे की धमक से दुकान में गिरा सामान, वीडियो वायरल होने से पुलिस प्रशासन पर उठे सवाल


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): बुलंदशहर में तेज आवाज में डीजे बजाने का मामला सामने आया है। शहर के शास्त्री नगर इलाके में महाकाली की शोभायात्रा के दौरान बज रहे तेज डीजे की धमक से सड़क किनारे स्थित एक दुकान में रखा सामान नीचे गिरकर बिखर गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद डीजे की आवाज और प्रशासन की निगरानी को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात बुलंदशहर के शास्त्री नगर इलाके में महाकाली की शोभायात्रा निकाली गई थी। इस दौरान भारी बेस और तेज आवाज में डीजे बजाया जा रहा था। डीजे की तेज धमक से पास की एक दुकान में रखा सामान नीचे गिर गया। यह पूरा घटनाक्रम कैमरे में कैद हो गया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। तेज आवाज का असर लोगों की सेहत पर भी पड़ सकता है। वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. हितेश कौशिक ने भी तेज ध्वनि को हृदय रोगियों के लिए नुकसानदायक बताते हुए सावधानी बरतने की बात कही है।
मामले को लेकर एसपी सिटी अभिषेक प्रताप ने कहा है कि सभी कोतवाली प्रभारियों को निर्धारित ध्वनि मानकों का पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन करने वाले डीजे संचालकों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments