Sunday, October 18, 2026
HomeFeaturedKHANPUR NEWS || खानपुर खबरबुलंदशहर: रामलीला के नाम पर अश्लील डांस परोसा

बुलंदशहर: रामलीला के नाम पर अश्लील डांस परोसा


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खानपुर क्षेत्र के अमरपुर के रामलीला मंच का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में रामलीला मंच पर अश्लील डांस कराया जा रहा है। रामलीला मंच पर रावण के सिंहासन के आगे टेबल रखी हुई है जिस पर शराब की बोतले रखी हुई है। ऐसे में रामलीला मैदान में आए लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। वही हिंदू संगठन के लोगों ने रामलीला मंच पर हो रही अश्लीलता का विरोध किया। वहीं स्थानीय लोगों ने भी रामलीला मंच पर रखी शराब की बोतलों को लेकर कई सवाल खड़े किए हैं।
आपको बता दें कि रामलीला मंच पर चल रही अश्लीलता और रखी शराब की बोतल को पुलिस ने अनदेखा कर दिया। रामलीला मंच पर रखी शराब की बोतलों को देख लोगों की धार्मिक आस्था को ठेस पहुंची है। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments