Sunday, October 18, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरयुवकों द्वारा विशालकाय अजगरों के साथ स्टंट करने का वीडियो वायरल

युवकों द्वारा विशालकाय अजगरों के साथ स्टंट करने का वीडियो वायरल


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): आप लोगों ने तो बाइक, कार व पूलों पर लटक कर लोगों को स्टंट करते हुए देखा होगा, लेकिन अब युवक जानवरों के साथ भी स्टंट करते नजर आ रहे हैं जिसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। यह वीडियो बुलंदशहर के गंग नहर की पटरी के पास की बताई जा रही है जहां पर 4 से 5 युवा विशालकाय अजगरों को कभी अपने गले में लपेट रहे हैं तो कभी हाथ में उठा रहे हैं। किसी ने इसका वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया जिसके बाद पुलिस और वन विभाग के टीम हरकत में आई और मामले की जांच शुरू कर दी पुलिस और साइबर सेल युवकों की पहचान करने में जुटी हुई है।
सीओ सिटी प्रखर पांडेय का कहना है कि वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस जांच कर रही है। युवकों की पहचान करने के प्रयास किया जा रहे हैं।

आपके मसूड़ों क्यों पड़ते हैं काले जानिए वजह, नि:शुल्क सलाह के लिए कॉल करें: 7668219093, 9997097671 || विष्णु प्लाजा, हापुड़

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments