Tuesday, October 20, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरदशहरा और रावण दहन को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसएसपी ने किया रामलीला...

दशहरा और रावण दहन को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसएसपी ने किया रामलीला स्थल का निरीक्षण


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में आगामी दशहरा पर्व और रामलीला मंचन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में जिलाधिकारी कुमार हर्ष और एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने रामलीला मंचन स्थल और रावण दहन स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। बुलंदशहर में मंगलवार शाम 6 बजे रावण दहन किया जाएगा।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने रामलीला समिति के पदाधिकारियों से बातचीत कर आयोजन की तैयारियों की जानकारी ली। साथ ही भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बैरिकेडिंग, प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने और पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए। डीएम और एसएसपी ने आयोजन स्थल पर पेयजल, साफ-सफाई और अग्निशमन व्यवस्था दुरुस्त रखने पर भी जोर दिया। इसके अलावा मेले में लगाए जाने वाले झूलों की सुरक्षा जांच और खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि दशहरा और रावण दहन कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments