Tuesday, October 20, 2026
HomeFeaturedKAKOD NEWS || ककोड़ खबरककोड़: वैर फ्लाईओवर पर अज्ञात वाहन की टक्कर से रिटायर्ड कैप्टन गंभीर...

ककोड़: वैर फ्लाईओवर पर अज्ञात वाहन की टक्कर से रिटायर्ड कैप्टन गंभीर घायल, नोएडा रेफर


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना ककोड़ क्षेत्र के वैर फ्लाईओवर पर सोमवार शाम सड़क हादसे में सेवानिवृत्त कैप्टन अश्वनी भाटी गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी बाइक को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में उनके सिर में गंभीर चोट आई है, जबकि एक पैर में फ्रैक्चर हुआ है।
जानकारी के अनुसार, गांव भौरा निवासी अश्वनी भाटी सोमवार को खुर्जा गए थे। शाम को बाइक से घर लौटते समय वैर फ्लाईओवर पर अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह सड़क पर गिर गए और उनकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद घायल अश्वनी भाटी को बुलंदशहर के राणा अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए नोएडा के मेट्रो अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उनका उपचार जारी है। मामले में अश्वनी भाटी के पिता, सेवानिवृत्त कैप्टन डॉ. लव सिंह भाटी ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। थाना प्रभारी संदीप मलिक के अनुसार, पुलिस अज्ञात वाहन और उसके चालक का पता लगाने में जुटी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments