Tuesday, October 20, 2026
HomeFeaturedANUPSHAHR NEWS || अनूपशहर खबरअनूपशहर में किसानों का प्रदर्शन, 14 सूत्रीय ज्ञापन सौंपकर दी अनिश्चितकालीन धरने...

अनूपशहर में किसानों का प्रदर्शन, 14 सूत्रीय ज्ञापन सौंपकर दी अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना अनूपशहर तहसील क्षेत्र में खाद की कमी, खराब सड़कों और भ्रष्टाचार समेत विभिन्न समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के कार्यकर्ताओं ने तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। किसानों ने उपजिलाधिकारी के नाम तहसीलदार प्रिया देवी को 14 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपते हुए 22 अक्टूबर तक समस्याओं का समाधान करने की मांग की।
किसानों ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर तहसील परिसर में अनिश्चितकालीन धरना और महापंचायत शुरू की जाएगी।किसान नेताओं ने आरोप लगाया कि गेहूं और आलू की बुआई के सीजन में किसानों को सोसायटियों पर पर्याप्त डीएपी खाद नहीं मिल रही है। वहीं, खाद के साथ अनावश्यक केमिकल और टॉनिक खरीदने के लिए भी मजबूर किया जा रहा है। इसके अलावा, चीनी मिलों के अलग-अलग समय पर चलने से गन्ने की कटाई प्रभावित हो रही है, जिससे गेहूं की बुआई में देरी हो रही है। प्रदर्शन के दौरान किसानों ने बुलंदशहर चौराहे पर पुलिसकर्मियों द्वारा कथित अवैध वसूली, अलीगढ़-अनूपशहर मार्ग से मंडी जाने वाले जर्जर रास्ते, सलामतपुर गरहरा रजवाहे पर ब्रेकर नहीं होने से हो रहे हादसों और भैरिया गांव में वन विभाग की जमीन पर कथित अवैध कब्जे का मुद्दा भी उठाया। किसान प्रतिनिधियों ने मांग की कि समस्याओं के समाधान के लिए प्रस्तावित महापंचायत में एडीएम, एसपी देहात, जिला गन्ना अधिकारी और पीडब्ल्यूडी समेत संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहें। किसान नेताओं ने स्पष्ट किया कि निर्धारित समय तक मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments