Wednesday, October 21, 2026
HomeFeaturedGULAWATHI NEWS || गुलावठी खबरबुलंदशहर-हापुड़ हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, कंटेनर चालक की मौके पर मौत

बुलंदशहर-हापुड़ हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, कंटेनर चालक की मौके पर मौत


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना गुलावठी क्षेत्र में बुधवार तड़के एक सड़क हादसे में कंटेनर चालक की दर्दनाक मौत हो गई। गांव सेगड़ा पीर के पास बुलंदशहर-हापुड़ हाईवे पर एक कंटेनर ने आगे चल रहे ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे की वजह चालक को नींद की झपकी आना माना जा रहा है। मृतक की पहचान 30 वर्षीय अंकित राघव पुत्र मुकेश के रूप में हुई है। वह छतारी थाना क्षेत्र के गांव सालाबाद नगला का निवासी था। हादसे की सूचना मिलते ही मिट्ठेपुर पुलिस चौकी और हाईवे गश्त टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने जेसीबी की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाया और कंटेनर चालक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गुलावठी कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र कुमार शर्मा के मुताबिक, मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। शिकायत मिलने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments