बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर बुलंदशहर की रिजर्व पुलिस लाइन में स्मृति दिवस समारोह का आयोजन कर शहीद पुलिसकर्मियों को दी गयी श्रद्धाजंलि दी। अपने कर्तव्य की बेदी पर अपने प्राणों को न्यौछावर करने वाले अमर शहीदों की याद में पुलिस स्मृति दिवस का आयोजन प्रतिवर्ष किया जाता है। बुधवार को रिजर्व पुलिस लाइन में सुबह आठ बजे पुलिस स्मृति दिवस समारोह का आयोजन किया गया तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुलन्दशहर दिनेश कुमार सिंह सहित अन्य उपस्थित अधिकारीगण/कर्मचारीगण द्वारा शहीद हुए पुलिस जवानों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गयी एवं शहीद हुए पुलिस जवानों की आत्मिक शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। पुलिस स्मृति दिवस हर वर्ष उन शहीदों की याद में मनाया जाता है, जो अपनी ड्यूटी बडी निष्ठा के साथ करते हुये शहीद हो जाते हैं। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अंतरिक्ष जैन, अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभिषेक प्रताप अजेय, अपर पुलिस अधीक्षक अपराध नरेश कुमार, सहायक पुलिस अधीक्षक प्रेमसुख दडिया, क्षेत्राधिकारी नगर प्रखर पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी यातायात अनिल कुमार शाही सहित अन्य अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहें।
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरबुलंदशहर: रिजर्व पुलिस लाइन में स्मृति दिवस समारोह का हुआ आयोजन
बुलंदशहर: रिजर्व पुलिस लाइन में स्मृति दिवस समारोह का हुआ आयोजन
0
4
RELATED ARTICLES


